सेड़वा: दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गुजरात के पालनपुर से सेड़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sedwa, Barmer | Mar 28, 2024 सेड़वा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को तकनीकी सहायता के आधार पर गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी दीप सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के फरार आरोपी ईश्वर राम निवासी सारला को गिरफ्तार किया गया है। फरवरी माह में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।