सेड़वा: बाखासर के मावासरी में चौहटन डीएसपी द्वारा 15 लाख की अवैध शराब बरामद करने के मामले में पुलिस ने मामला किया दर्ज
Sedwa, Barmer | Mar 21, 2024 बाड़मेर जिले के बाखासर पुलिस थाना क्षेत्र के मावासरी गांव में चौहटन डीएसपी एवं बाखासर पुलिस द्वारा एक अवैध शराब के गोदाम में 15 लाख रुपए की शराब बरामद करने के मामले में, चौहटन डीएसपी ने कहा है,कि इस संबंध में सरवन नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे की पुलिस ने 196 पेटी अवैध शराब की गोदाम में बरामद की थी।