सेड़वा: सेड़वा इलाके के दौरे पर रहे राज्य मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई हरपालिया गांव में धार्मिक कार्यक्रम में की शिरकत
Sedwa, Barmer | Mar 8, 2024 बाड़मेर जिले के चौहटन इलाके के सेड़वा क्षेत्र में शुक्रवार को राज्य मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई दौरे पर रहे। जहां पर मंत्री विश्नोई ने सेड़वा के हरपालिया गांव में पहुंचकर शिवरात्रि पर आयोजित महादेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंत्री बिश्नोई का स्वागत कर पूरे मंदिर के बारे में जानकारी दी।