सेड़वा: बाखासर पुलिस ने रंगावली गांव से 9 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ़्तार
Sedwa, Barmer | Mar 23, 2024 बाड़मेर जिले की बाखासर थाना पुलिस ने रंगावली गांव में एक घर में दबिश देकर 9 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी नरसिंगाराम को गिरफ्तार किया है। बाखासर पुलिस अधिकारी बिशन सिंह ने बताया कि आरोपी के ख़िलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे मादक पदार्थ की खरीद फरोख़्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।