कुशलगढ़: दीपावली से पहले कुशलगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, अगले चार दिनों में खरीदारों की भीड़ उमड़ेगी
दीपावली के त्योहार को लेकर कुशलगढ़ शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों, लालटेनों और आकर्षक सजावटी सामान से दुकानें सज गई हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही भी लगातार बढ़ रही है। दुकानों पर मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियां, तोरण, बंधनवार, रंगोली के रंग, फूलों की मालाएं, आर्टिफिशियल