माकड़ी: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत माकड़ी ब्लॉक का निरीक्षण, अप्रैल तक 100% लक्ष्य पूर्ण करने के दिए गए निर्देश
संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आज राज्य नीति आयोग से डॉ.भावना दीक्षित, संयुक्त संचालक द्वारा एडीपी के तहत माकड़ी विकासखंड का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र शामपुर,आंगनबाड़ी केंद्र सलना,शासकीय विद्यालय चिलपुटी,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास,प्रा.स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी का निरीक्षण किये ।