तेजाजी दशमी पर ग्राम गढ़ा में लगा भव्य मेला, आस्था और परंपरा का दिखा संगम
गुना। तेजाजी दशमी के अवसर पर ग्राम गढ़ा स्थित तेजाजी मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने झंडे लेकर भजन-कीर्तन करते हुए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में झंडे चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। हर साल आयोजित होने वाला यह मेला क्षेत्र की आस्था और लोकपरंपरा का प्रमुख केंद्र है।