लखीसराय: नया बाजार कवैया थाना क्षेत्र: जमीनी विवाद में युवक की हत्या, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के नया बाजार कवैया वार्ड संख्या 17 में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मंगलवार की पूर्वाह्न 11:15 पर लाया गया पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।