भीलवाड़ा: हनुमान नगर में चोरों का तांडव, एक ही रात में दो सूने मकानों के ताले टूटे, सीमा विवाद के चलते पुलिस पहुंची देरी से
सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने क्षेत्र के दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी स्थानीय लोगों में रोष देखा गया, जहां सीमा विवाद के चलते पुलिस घंटों देरी से मौके पर पहुंची।