देवास। देवास बस स्टैंड पर अपनी मां से बिछड़ी एक मासूम बच्ची उस वक्त अकेली और परेशान हालत में मिली, जब हेलो देवास की टीम वहां कवरेज के लिए पहुंची थी। बच्ची को अकेला देखकर टीम ने तुरंत उसकी मदद करने का फैसला किया।
टीम ने मामले की जानकारी देवास पुलिस अधीक्षक को दी और बच्ची को सुरक्षित ट्रैफिक थाने पहुंचाया गया। करीब एक घंटे तक बच्ची की मां उसे तलाशती रही और आखिरकार ढूंढते हुए ट्रैफिक थाने पहुंच गई।
मां को सामने देखते ही बच्ची के चेहरे पर खुशी लौट आई और मां-बेटी का भावुक मिलन हुआ। इस दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी पवन बागड़ी ने बच्ची को चॉकलेट दी, दुलार किया और उसकी मां को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को अपना मोबाइल नंबर जरूर याद करवाएं, ताकि ऐसी स्थिति में वे किसी से संपर्क कर सकें।
बेटी को सुरक्षित पाकर मां ने राहत की सांस ली और ट्रैफिक थाना प्रभारी पवन बागड़ी सहित पुलिस और हेलो देवास की टीम का धन्यवाद किया।
कभी-कभी एक छोटी सी मदद किसी परिवार के लिए जिंदगी की सबसे बड़ी राहत बन जाती है।
।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews