छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में एक भालू ने भाई-बहन पर जानलेवा हमला कर दोनों की मौत कर दी। बताया जा रहा है कि हमले के बाद भालू काफी देर तक शवों के पास ही मंडराता रहा, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस हमले में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।