पडरौना: पड़रौना में छुट्टा सांड के कहर से 50 वर्षीय दिव्यांग की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कुशीनगर के पड़रौना नगर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां छुट्टा सांड के हमले में एक 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। यह मामला पड़रौना नगर के कनौजिया पूर्वी वार्ड का है। मृतक की पहचान सालिक चौधरी, पुत्र स्व: राजेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। रविवार सुबह की हैं।