गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को लोगों को दी करोड़ों रुपए के विकास परियोजनाओं की सौगात
शनिवार को दोपहर 3:00 बजे गोरखपुर के चंपा देवी पार्क पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1640 करोड़ की लगात से 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया साथ ही 55 करोड़ की लागत से 4313 वर्ग मीटर में विस्तृत रामगढ़ताल आवासीय परियोजना में गोरक्ष एंक्लेव के अंतर्गत 2 ब्लॉक में 86 बहुमंजिला (bs7) फ्लैट का उद्घाटन किया। मौजूद लोगों को सीएम ने संबोधित भी किया