Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image

(1) आबकारी आयुक्त नमित मेहता उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन की वीसी बैठक में करेंगे समीक्षा #Udaipur #viralpost #nonfollowers @followers @top fans News 24 Udaipur उदयपुर, 26 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12.30 से सांय 5 बजे तक ली जाएगी। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, बकाया वसूली, निरोधात्मक गतिविधियां, मदिरा उठाव, सहित अन्य नीतिगत बिन्दुओं के तहत समीक्षा की जाएगी। बैठक में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य, सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने दी। (2) आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई प्रदेश में निरोधात्मक दलों ने की अवैध मदिरा जब्त उदयपुर, 26 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा के विक्रय, भण्डारण, परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में श्रीगंगानगर, दौसा एवं जयपुर में अवैध मदिरा जब्त करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किए गए। आबकारी निरोधक दल द्वारा श्रीगंगानगर में दबिश की कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर 20 लीटर अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में एक अन्य कार्रवाई में 3 कच्ची भट्टियां एवं 200 लीटर वाॅश नष्ट किया। दौसा में आबकारी टीम द्वारा बांदीकुई निरीक्षक सहित कार्यवाही कर दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस में जांच के दौरान अभियुक्त के बेग से विभिन्न ब्रांड की 110 बोतल अंग्रेजी मदिरा बरामद कर अभियोग दर्ज किया। जयपुर में आबकारी थाना पश्चिम एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में 24 बोतल भारत निर्मित विदेशी मदिरा जब्त की गई। जयपुर ग्रामीण के तहत आबकारी थाना शाहपुरा की टीम द्वारा मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर एक बस की जांच कर 50 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अवैध मदिरा के विरूद्ध नाकाबंदी, गश्त एवं दबिश कार्रवाई की जा रही है।

Girwa, Udaipur | Jul 26, 2026

MORE NEWS

एग्जाम सिस्टम होगा और मजबूत, नंदन नीलेकणी की अगुवाई में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन#rajasthannews #viralvideo #breakingnews #rajasthanpolitics #udaipurnews

एग्जाम सिस्टम होगा और मजबूत, नंदन नीलेकणी की अगुवाई में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन#rajasthannews #viralvideo #breakingnews #rajasthanpolitics #udaipurnews

Girwa, Udaipur | Jul 26, 2026

राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय महिला बैठक उदयपुर में संपन्न
@followers @top fans News 24 Udaipur
#Udaipur #nonfollowers #viralpost #rajasthanikalyanparishad 
उदयपुर, 26 जुलाई। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय महिला बैठक रविवार को परिषद के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, समाज जागरण तथा समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महिला प्रमुख श्रीमती नलिनी मेहता ने नारी सुरक्षा, लव जिहाद जैसे विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने समाज की मातृशक्ति से संगठित रहकर परिवार एवं समाज में जागरूकता का वातावरण बनाने तथा संगठन को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

अखिल भारतीय ग्राम विकास  सह प्रमुख डॉ. राधिका लड्ढा ने आगामी फरवरी में होने वाली जनगणना के संदर्भ में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जनजाति समाज को अपनी धार्मिक पहचान के संबंध में जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि जनगणना के दौरान जनजाति समाज अपने धर्म के रूप में हिन्दू का ही उल्लेख करे तथा अन्य धर्म श्रेणी में स्वयं को दर्ज न कराए। साथ ही उन्होंने जनजाति क्षेत्रों की समस्याओं एवं चुनौतियों के समाधान में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका पर भी प्रकाश डाला। बैठक में जगदीश कुलमी ने महिलाओं के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास के महत्व पर अपने विचार रखते हुए ग्राम स्तर तक संगठन, सेवा और संस्कार आधारित गतिविधियों को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती सुगना देवी मीणा एवं सह-प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती सविता देवी खराड़ी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में राजस्थान के 18 जिलों से 46 महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की तथा समाजहित के विभिन्न विषयों पर संकल्प व्यक्त किया।

राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय महिला बैठक उदयपुर में संपन्न @followers @top fans News 24 Udaipur #Udaipur #nonfollowers #viralpost #rajasthanikalyanparishad उदयपुर, 26 जुलाई। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय महिला बैठक रविवार को परिषद के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, समाज जागरण तथा समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महिला प्रमुख श्रीमती नलिनी मेहता ने नारी सुरक्षा, लव जिहाद जैसे विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने समाज की मातृशक्ति से संगठित रहकर परिवार एवं समाज में जागरूकता का वातावरण बनाने तथा संगठन को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। अखिल भारतीय ग्राम विकास सह प्रमुख डॉ. राधिका लड्ढा ने आगामी फरवरी में होने वाली जनगणना के संदर्भ में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जनजाति समाज को अपनी धार्मिक पहचान के संबंध में जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि जनगणना के दौरान जनजाति समाज अपने धर्म के रूप में हिन्दू का ही उल्लेख करे तथा अन्य धर्म श्रेणी में स्वयं को दर्ज न कराए। साथ ही उन्होंने जनजाति क्षेत्रों की समस्याओं एवं चुनौतियों के समाधान में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका पर भी प्रकाश डाला। बैठक में जगदीश कुलमी ने महिलाओं के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास के महत्व पर अपने विचार रखते हुए ग्राम स्तर तक संगठन, सेवा और संस्कार आधारित गतिविधियों को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती सुगना देवी मीणा एवं सह-प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती सविता देवी खराड़ी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में राजस्थान के 18 जिलों से 46 महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की तथा समाजहित के विभिन्न विषयों पर संकल्प व्यक्त किया।

Girwa, Udaipur | Jul 26, 2026

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: उद्घाटन के 14 दिन बाद ही उठे गुणवत्ता पर सवाल#rajasthannews #viralvideo #breakingnews #rajasthanpolitics #udaipurnews

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: उद्घाटन के 14 दिन बाद ही उठे गुणवत्ता पर सवाल#rajasthannews #viralvideo #breakingnews #rajasthanpolitics #udaipurnews

Girwa, Udaipur | Jul 26, 2026

(1) आबकारी आयुक्त नमित मेहता उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन की वीसी बैठक में करेंगे समीक्षा #Udaipur #viralpost #nonfollowers @followers @top fans News 24 Udaipur उदयपुर, 26 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12.30 से सांय 5 बजे तक ली जाएगी। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, बकाया वसूली, निरोधात्मक गतिविधियां, मदिरा उठाव, सहित अन्य नीतिगत बिन्दुओं के तहत समीक्षा की जाएगी। बैठक में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य, सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने दी। (2) आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई प्रदेश में निरोधात्मक दलों ने की अवैध मदिरा जब्त उदयपुर, 26 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा के विक्रय, भण्डारण, परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में श्रीगंगानगर, दौसा एवं जयपुर में अवैध मदिरा जब्त करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किए गए। आबकारी निरोधक दल द्वारा श्रीगंगानगर में दबिश की कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर 20 लीटर अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में एक अन्य कार्रवाई में 3 कच्ची भट्टियां एवं 200 लीटर वाॅश नष्ट किया। दौसा में आबकारी टीम द्वारा बांदीकुई निरीक्षक सहित कार्यवाही कर दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस में जांच के दौरान अभियुक्त के बेग से विभिन्न ब्रांड की 110 बोतल अंग्रेजी मदिरा बरामद कर अभियोग दर्ज किया। जयपुर में आबकारी थाना पश्चिम एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में 24 बोतल भारत निर्मित विदेशी मदिरा जब्त की गई। जयपुर ग्रामीण के तहत आबकारी थाना शाहपुरा की टीम द्वारा मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर एक बस की जांच कर 50 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अवैध मदिरा के विरूद्ध नाकाबंदी, गश्त एवं दबिश कार्रवाई की जा रही है। - Girwa News