(1) आबकारी आयुक्त नमित मेहता
उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन की वीसी बैठक में करेंगे समीक्षा
#Udaipur #viralpost #nonfollowers
@followers @top fans News 24 Udaipur
उदयपुर, 26 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12.30 से सांय 5 बजे तक ली जाएगी। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, बकाया वसूली, निरोधात्मक गतिविधियां, मदिरा उठाव, सहित अन्य नीतिगत बिन्दुओं के तहत समीक्षा की जाएगी।
बैठक में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य, सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने दी।
(2) आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई
प्रदेश में निरोधात्मक दलों ने की अवैध मदिरा जब्त
उदयपुर, 26 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा के विक्रय, भण्डारण, परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में श्रीगंगानगर, दौसा एवं जयपुर में अवैध मदिरा जब्त करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किए गए।
आबकारी निरोधक दल द्वारा श्रीगंगानगर में दबिश की कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर 20 लीटर अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में एक अन्य कार्रवाई में 3 कच्ची भट्टियां एवं 200 लीटर वाॅश नष्ट किया। दौसा में आबकारी टीम द्वारा बांदीकुई निरीक्षक सहित कार्यवाही कर दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस में जांच के दौरान अभियुक्त के बेग से विभिन्न ब्रांड की 110 बोतल अंग्रेजी मदिरा बरामद कर अभियोग दर्ज किया। जयपुर में आबकारी थाना पश्चिम एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में 24 बोतल भारत निर्मित विदेशी मदिरा जब्त की गई। जयपुर ग्रामीण के तहत आबकारी थाना शाहपुरा की टीम द्वारा मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर एक बस की जांच कर 50 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अवैध मदिरा के विरूद्ध नाकाबंदी, गश्त एवं दबिश कार्रवाई की जा रही है।
Girwa, Udaipur | Jul 26, 2026