दमोह। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र परिवार अपनी नवजात बालिकाओं के लिए आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि संकल्प से समाधान अभियान के दौरान अधिकारी घर-घर जाकर आवेदन एकत्रित कर रहे हैं। नागरिक किसी भी उपलब्ध माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिले में 106 सेवाओं व योजनाओं के लिए आवेदन लेकर उनका निराकरण किया जाएगा।