फिरोज़ाबाद: आगामी लोकसभा चुनाव को जनपद में आया अर्द्धसैनिक बल, लाइनपार क्षेत्र में किया गया भव्य स्वागत
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में अर्द्धसैनिक पुलिस बल आया है जिसका प्रभारी निरीक्षक लाइनपार ने मय पुलिस टीम दसंग थाना लाइनपार क्षेत्र में फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बताया गया आगामी लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए उक्त अर्द्धसैनिक बल जनपद फ़िरोजाबाद में आया है।