फिरोज़ाबाद: दबरई जिला मुख्यालय के आसपास दिखा लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत तैयारियों का असर, लगने लगी बेरीकेडिंग
जनपद में लोकसभा चुनाव सात मई 2024 को है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को दबरई जिला मुख्यालय के आसपास जिसका असर दिखने लगा। बेरीकेडिंग आदि लगना शुरू कर दिया गया है, कुछ दिनों बाद यहां राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का आने का दौर शुरू हो जायेगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अभी से कड़ी चाक चौबंद व्यवस्थायें शुरू कर दी हैं।