दुर्ग: दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के गौतम नगर क्षेत्र में पीलिया फैला, अब तक 17 मरीज मिल चुके हैं
दुर्ग जिले में भिलाई नगर निगम के गौतम नगर क्षेत्र में पीलिया फैला हुआ है। अब तक पीलिया के 17 मरीज मिल चुके हैं। पहले दिन सोमवार को 9 और दूसरे दिन मंगलवार 4 मार्च को 8 मरीज पीलिया पॉजिटिव मिले। वहीं 15 लोगों में इसके लक्षण दिख रहे हैं। सभी की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।