लक्ष्मणगढ़: अलवर में समाज कल्याण अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सुरेश चंद जाटव पर संविदा महिला चौकीदार ने छेड़छाड़, अभद्रता और अनुचित मांग का आरोप लगाते हुए 22 मई को मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि हॉस्टल में अकेली होने पर अधिकारी ने गेट धक्का देकर खोला और धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।