#भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के बीनारायण गेट से हीरादास चौराहे तक विशेष पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना है। पैदल मार्च के दौरान एसपी राजेश मीणा के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) धर्मेंद्र यादव, सीओ सिटी आशिमा वासवानी सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता भी साथ चल रहा था। पुलिस की इस मुस्तैदी को देखकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है। अधिकारियों ने इस दौरान आम लोगों से संवाद भी किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 17, 2026