गुन्नौर: गांव बरौरा निवासी ग्रामीण ने खेत पर गई पत्नी से मारपीट कर लाखों के जेवर लूटने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी भल्लू ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया की 23 मई को उनकी पत्नी द्रौपा खेत पर फसल की रखवाली कर रही थीं। आरोप है कि मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात युवक उनकी पत्नी के पास पहुंचे और बातचीत करने लगे। इसी दौरान दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और नाक की सोने की लौंग, गले का सोने का ताबीज तथा पैरों की चांदी की पाजेब छीन ली।