बैंक MD के पास सैलरी से 200 गुना ज्यादा संपत्ति : पत्नी-बच्चों के खातों में ली रिश्वत, 63 लाख के गहने और 84 लाख के प्लॉट खरीदे। नौकरी पर नियमित (परमानेंट) करने के नाम पर 4 से 5 लाख रुपए तक की रिश्वत लेने के आरोपी बैंक एमडी रहे कृष्ण कुमार मीणा ने अपनी कमाई से 200 गुना ज्यादा संपत्ति खड़ी कर ली। केंद्रीय सहकारी बैंक (सीसीबी) जालोर में तैनाती के दौरान मीणा ने 2 साल में 40 लाख रुपए से अधिक की रिश्वत अपनी पत्नी, बेटे-बेटी सहित अन्य रिश्तेदारों के खातों में ऑनलाइन ली थी। ACB की जांच में सामने आया है कि मीणा ने करीब सवा दो करोड़ की संपत्ति बनाई। यह उसकी सैलरी से 200 गुना ज्यादा है। जानकारों के अनुसार, यदि मार्केट रेट से वेल्यू लगाई जाए तो इनकी कीमत कई गुना अधिक होगी। ACB ने करीब डेढ़ साल चली जांच के बाद अब कृष्ण कुमार मीणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की नई FIR और दर्ज कर ली है।
Jalor, Jalor | Jun 28, 2026