कोटकासिम: कोटकासिम पुलिस ने अवैध हथकड़ी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, 3 लीटर अवैध शराब की गई ज़ब्त
Kotkasim, Alwar | Apr 21, 2026 कोटकासिम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथकड़ी शराब बेचते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।मंगलवार शाम 5:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गस्त के दौरान कान्हड़का रोड पर नीली जींस पहने एक व्यक्ति पर शक हुआ,पुलिस को देखते ही भागने लगा पुलिस ने पकड़ा तो उसके पास जरीकेन में करीब 3 लीटर अवैध देसी हथकड़ी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।