श्रीकरणपुर। भारत माला हाईवे पर गांव 45 एफ के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राउंड पर निकली NHAI एम्बुलेंस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीकरणपुर पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। शनिवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी अनुसार चालक हरियाणा का निवासी बताया गया है।