बीकानेर: IGNP का पानी जिले की सीमा में पहुंचा, 20 मई से जलापूर्ति सुचारू हो सकती है
बीकानेर। लंबे जल संकट के बीच राहत की खबर है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना का पानी मसीतावाली हेड से रवाना होकर अरजनसर तक पहुंच गया है। आज बीछवाल जलाशय व मंगलवार सुबह तक शोभासर जलाशय में पानी आने की संभावना है। इसके बाद जलदाय विभाग को पर्याप्त पानी मिलेगा।