लखीसराय: शहर के नया बाजार पंजाबी मोहल्ला में शिक्षक संघ भवन में रसोईया संघ की आम बैठक आयोजित
शहर के नया बाजार पंजाबी मोहल्ला स्थित शिक्षक संघ भवन में रसोईया संघ की आम बैठक रविवार की दोपहर 1:10 पर आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी कामरेड शिवनंदन पंडित के द्वारा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि विद्यालय में दशको से कार्यरत रसोईया दीदी की हालत काफी दयनीय है एवं मात्र 1650 रुपए प्रतिमाह वह भी 12 माह के बदले 10 माह का ही भुगतान किया जाता है।