डिंडौरी: बडझर रैयत गांव में एक ही नंबर के दो आधार कार्ड, छात्र की पढ़ाई रुकी, परिजनों ने लगाई गुहार
बडझर रैयत गांव में एक ही नंबर के दो अलग-अलग रूपेश परस्ते और साहिल यादव के नाम पर आधार कार्ड है जिसके चलते छात्र रूपेस परस्ते पढ़ाई नहीं कर पा रहा है जिसके कारण परिजनों ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई । दरअसल पीड़ित रूपेश परस्ते ने बताया कि एक ही नबंर से दो आधार कार्ड लिंक है जिससे पढ़ाई सहित विभिन्न कार्यों में समस्या आ रही है