ब्रह्मपुर: लक्ष्मणपुर में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की पिटाई से हुआ घायल, मारपीट की घटना की जांच में जुटी पुलिस
लक्ष्मणपुर गांव में आपसी विवाद के चलते शनिवार सुबह 7 बजे एक युवक की पिटाई कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।