पुपरी: निगरानी जांच ब्यूरो पटना की टीम ने रीडर गोविंद कुमार को पुपरी पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़ा
निगरानी जांच ब्यूरो पटना की टीम के डीएसपी कृपाल चन्द्र जायसवाल एवं श्याम प्रसाद के नेतृत्व में सोमवार को 9 बजे दिन में पुपरी पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय से रीडर गोविंद कुमार को 20 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है। इस संबंध में निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई को लेकर रीडर को अपने साथ पटना ले गई।