बीती रात चंबाघाट फ्लाईओवर पर एक सड़क हा-दसा पेश आया, जहां सेब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ट्रक रामपुर से सेब लेकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान चंबाघाट फ्लाईओवर पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक का आगे का हिस्सा भी अलग हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक और परिचालक को चोटें आई हैं। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Solan, Solan | Oct 7, 2026