डिंडौरी: कलेक्ट्रेट खेल मैदान में एनडीआरफ जवानों आगामी वर्षा ऋतु के दौरान बाढ़ में राहत उपकरण के उपयोग को लेकर दी जानकारी
डिंडौरी के कलेक्ट्रेट खेल मैदान में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान बाढ़ में एनडीआरएफ के जवानों ने राहत उपकरण के उपयोग को लेकर आवश्यक जानकारी दी । गुरुवार दोपहर 12:00 बजे एनडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों ने आपदा और बचाव कार्य के दौरान बाढ़ में उपकरण उपयोग करने को लेकर तकनीकी और आवश्यक जानकारी आम जनों को दी । प्रशिक्षण के दौरान जिले के आला अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।