लालगंज: रानीपुर रजमो के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल, डॉक्टरों ने किया जिला अस्पताल रेफर
आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो स्थित रामदेव महाविद्यालय के सामने खड़ी एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई । दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है । यह घटना गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमों के पास घटित हुई है ।