डिंडौरी: कनेरी गांव में शासकीय हैंडपंप पर दबंग ने किया कब्जा, अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
कनेरी गांव में शासकीय हैंड पंप पर गांव के दबंग ने कब्जा कर शासकीय जमीन पर मकान निर्माण कर रहा है जिसके चलते ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 3:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अतिक्रमण हटाने कि गुहार लगाई । दरअसल ग्रामीण ने बताया कि ग्रामवासी विगत 20 वर्षों से हैंडपंप से पेयजल का उपयोग कर रहे हैं लेकिन दबंग के द्वारा कब्जा कर मकान का निर्माण किया जा रहा है।