घाघरा: घाघरा प्रखंड के कई गांवों में अनुसूचित क्षेत्र विस्तार झारखंड नियमावली 2025 के तहत ग्राम सभा का समापन
Ghaghra, Gumla | Apr 18, 2026 घाघरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में अनुसूचित क्षेत्र विस्तार झारखंड नियमावली 2025 को लेकर आयोजित ग्राम सभाओं का तीन दिवसीय शिविर शनिवार को समाप्त हो गया। अंचल कार्यालय घाघरा के निर्देशानुसार कुल 120 गांवों में ग्राम सभा आयोजित करने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत 16, 17 और 18 अप्रैल को विशेष अभियान चलाकर ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।