झांसी: ग्रासलैंड में निकला अफ्रीकन अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, वीडियो आया सामने
Jhansi, Jhansi | May 20, 2025 झांसी के भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान ग्रासलैंड में अफ्रीकन पाइथन निकला है। यहां वैज्ञानिक अपनी कार निकालने पहुंचे तो अजगर उन पर हमलावर होने की कोशिश करने लगा। यहां कर्मचारियों ने अजगर को भगाने का प्रयास किया लेकिन वह एक जगह ही बैठा रहा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू किया।