झांसी: बिजली कटौती से परेशान क्षेत्रवासी पहुंचे मुन्ना लाल पावर हाउस, झांसी-ग्वालियर रोड पर लगाया जाम
Jhansi, Jhansi | May 20, 2025 झांसी में बेतहाशा बिजली कटौती से परेशान और बेहाल लोगों का आधी रात गुस्सा भड़क उठा। महिलाओं और बच्चों समेत सैकड़ों लोग रात को मुन्नालाल पावर हाउस पहुंच गए और ग्वालियर-झांसी रोड पर सोमवार मंगलवार की देर रात 12:15 बजे बिस्तर लगाकर महिलाओं ने अपने बच्चों को सड़क पर लिटा दिया। फिर आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के विरोध में सड़क जाम करके नारेबाजी करी।