झांसी: झांसी के 10 कर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने दिया संरक्षा पुरस्कार, रेल और यात्री सुरक्षा के लिए किया उत्कृष्ट कार्य
Jhansi, Jhansi | May 19, 2025 झांसी मंडल के प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 'संरक्षा पुरस्कार' से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार असामान्य परिस्थितियों में सतर्कता और तत्परता से कार्य करते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टालने में सफल रहे कर्मचारियों को उनकी सेवा एवं सजगता के लिए प्रदान किए गए हैं।