इटारसी: इटारसी के निखिल सोनी ने बिना कोचिंग 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95.2% अंक हासिल किए
इटारसी के निखिल सोनी ने कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इटारसी शहर का नाम रौशन किया हैं। बुधवार सुबह 11 बजे जारी परीक्षा परिणाम में इटारसी के गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र निखिल ने 500 में से 476 अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित स्कूल में भी खुशी का माहौल है।निखिल के पिता राकेश सोनी पेशे से अकाउंटेंट हैं।