लखीमपुर: देवकली रोड भंसड़िया क्रॉसिंग पर भीषण जाम, चारों रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार
लखीमपुर खीरी के देवकली रोड स्थित भंसड़िया क्रॉसिंग पर सोमवार शाम करीब 6 बजे भीषण जाम लग गया। चारों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण क्रॉसिंग से गुजरने वाले सभी रास्तों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सावन के सोमवार और नाग पंचमी के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सात बहनों की आवाज अभी बढ़ने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।