पीलीबंगा: मिशन ग्रीन की हरित पहल: व्यापार मंडल स्कूल के सामने पौधारोपण किया गया, शहर को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प
पीलीबंगा शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से मिशन ग्रीन संस्था की ओर से आज शनिवार को व्यापार मंडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन ग्रीन संस्था के सदस्यों के साथ शिक्षण समिति के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई ।