हसनपुर: हसनपुर नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हसनपुर नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स में 200% से अधिक की भारी वृद्धि के खिलाफ सपा का फूटा गुस्सा। केवल 20% क्षेत्र में जलापूर्ति के बावजूद 80% बिना पानी वाले इलाकों से अवैध जलकर वसूली का आरोप। नगर में बढ़ते बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक से स्कूली बच्चों व बुजुर्गों का घरों से निकलना हुआ दूभर।