महरौनी: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ग्राम जरया निवासी युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
ग्राम जरया निवासी धर्मपाल का शव शनिवार रात्रि के समय संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उक्त मामले में पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।जहां रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके परिजनों को सौंपा गया है।साथ ही मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।