नवाबगंज: बाराबंकी में जीजा पर जानलेवा हमला, साले और परिजनों पर लोहे की रॉड से पीटने का आरोप
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मजदूरी करने आए एक युवक पर उसके साले, भांजे और अन्य परिजनों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी मजदूर को भी चोटें आई हैं।