प्रतापगढ़: पीपलखूंट उपखंड क्षेत्र में 75 अवैध जल कनेक्शन काटे गए, विभाग ने जारी किए नोटिस
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) परियोजना खंड द्वारा पीपलखूंट उपखंड क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने अब तक कुल 75 अवैध जल कनेक्शन काटते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पेयजल परियोजना की मुख्य पाइपलाइन से अवैध रूप से कनेक्शन लेकर पानी का उपयोग किया जा रहा था। जांच के