कैराना: कांधला पुलिस ने डुंडूखेड़ा गांव के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू किया बरामद
कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामकिशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। आरोपी का नाम विशाल बताया गया है, जो कांधला थाना क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा का रहने वाला है।