नबीनगर: पतर घाटा पहाड़ी के पास पुलिस ने 105 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक जब्त की, शराब तस्कर फरार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पतर घाटा पहाड़ी के पास से 105 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक जब्त किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार की शाम 4 बजे बताया कि यह कार्रवाई एलटीएफ प्रभारी रूप कमल सिंह के द्वारा की गई है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.