एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के धुंधवा गांव से 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी चंद्रिमा चौधरी है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश ने बुधवार की शाम 4:00 बजे बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.