बांका: ओढ़नी डैम ओपी थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को किया ज़ब्त, सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज
Banka, Banka | Jan 11, 2026 बांका के ओढ़नी डैम ओपी थाना की पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की है। रविवार की सुबह 11:00 बजे सदर थाना में मामले की प्राथमिक की दर्ज की गई। पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि छापेमारी अभियान चलाकर ओढ़नी डैम के पास से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया जबकि चालक पुलिस को देखते ही फरार हो गया।