**सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 ग्राम स्मैक के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार**
बिहार के सुपौल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बैरो वार्ड संख्या-09 स्थित बांसबाड़ी इलाके में छापेमारी कर स्मैक की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़ किया।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके में छापा मारा, जहां से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 16 ग्राम स्मैक, तीन गैस लाइटर, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹1,200 नकद बरामद किए गए।
Bihar, India | Jul 29, 2026